एनएचडीसी में हुआ बृहद हिंदी कार्यशाला का आयोजन 11.08.2023
Aug 12, 2023
कार्मिकों में नवाचार तथा नवोन्मेश लाने के लिए एनएचडीसी में प्रत्येक तिमाही में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में दिनांक 11.08.2023 को एनएचडीसी निगम मुख्यालय में एक पूर्ण दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें निगम मुख्यालय के नामित 40 कार्मिकों ने सहभागिता की।
कार्यशाला का आरंभ मॉं शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूष्प अर्पण कर किया गया तत्पश्चात उपमहाप्रबंधक (मा.संसा.) श्री आलोक कुमार ने अतिथि व्याख्याता आचार्य डॉं. निलिम्प त्रिपाठी जी महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय, भोपाल का पुप्पगुच्छ से स्वागत किया। जिनके सवल नेतृत्व में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा सकी।
हिंदी कार्यशाला के प्रथम सत्र में ‘कार्यालयीन कार्य में राजभाषा का अधिकतम प्रयोग’ विषय पर महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय, भोपाल के भारतीय भाषा विभाग के अध्यक्ष डॉं. निलिम्प त्रिपाठी जी ने सारगर्भित व्याख्यान दिया जिसे प्रतिभागियों ने बड़े ही मनोयोग से सुना और लाभ उठाया।
बृहद हिंदी कार्यशाला के द्वितीय सत्र में ‘राजभाषा कार्यान्वयन में आने वाली कठिनाईयॉं और उनका निवारण’ विषय पर एनटीपीसी के पूर्व अपरमहाप्रबंधक श्री नरेन्द्र अग्रवाल जी ने उपयोगी व्याख्यान दिया। उन्होंने व्याख्यान के अंतर्गत प्रतिभागियों द्वारा उनसे सुझाव पूछे और सुझावों पर विचार भी व्यक्त किए।
अंत में अतिथि व्याख्याताओं ने एनएचडीसी को हृदयतल से धन्यवाद ज्ञापित किया। एनएचडीसी की हिंदी अनुवादक विशेष, श्रीमती स्वाति जैन ने अतिथि व्याख्याता, वरिष्ट अधिकारीगण एवं उपमहाप्रबंधक (मा.संसा.) का आभार व्यक्त किया। इस प्रकार बृहद हिंदी कार्यशाला सार्थक व सोद्देश्य संपन्न हुई।