लघु उद्योग भारती युवाओं के प्रशिक्षण में सबसे आगे
Aug 18, 2023
- संघ के अनुवांशिक संगठनों और उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास
भोपाल ।पाल । पिछले 10 सालों में संघ और उसके अनुवांशिक संगठन अपनी विचारधारा के प्रचार प्रसार के लिए संगठित रूप से प्रयास कर रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर में असंगठित क्षेत्र के पास भी 15 से 20% नौकरियां हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में माइक्रो और स्माल इंडस्ट्रीज के लिए युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए, संघ परिवार सुनयोजित रूप से प्रयास कर रहा है।
लघु उद्योग भारती संगठन युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वयं के उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। केंद्र सरकार की सहायता से 650 जिलों में अभी तक 120 से अधिक प्रशिक्षण केंद्र खोले जा चुके हैं। इन प्रशिक्षण केंद्रों में लघु उद्योग भारतीय द्वारा युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके साथ ही युवाओं को संघ की विचारधारा से भी जोड़ा जा रहा है।
लघु उद्योग भारती के माध्यम से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बड़े पैमाने पर काम शुरू कर दिया गया है। मध्य प्रदेश में अभी पांच केंद्र कटनी,जबलपुर,इंदौर,सतना और उज्जैन में स्थापित हो चुके हैं। इसका प्रादेशिक कार्यालय गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में बनाया गया है।
लघु उद्योग भारतीय संगठन का मुख्य फोकस युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार और सेवा के क्षेत्र में प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी रीति- नीति में भी बड़े बदलाव कर रहा है। संघ के सभी अनुवांशिक संगठनों को युवाओं से जोड़ा जा रहा है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों को भी कोचिंग के माध्यम से संघ की विचारधारा के नजदीक लाया जा रहा है।