हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकाली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
Aug 29, 2023
भोपाल। पवित्र श्रावण महीने में एकादशी के अवसर पर समाजसेविका एवं कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती दीप्ति सिंह द्वारा हजारों धर्मावलंबियों के साथ राजधानी भोपाल में गोविंदपुरा क्षेत्र अंतर्गत सेवनिया थाना से बरखेड़ा पठानी स्थित राम मंदिर तक खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में बड़ीं संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल थीं।
श्रीमती दीप्ति सिंह के नेतृत्व में 101 निशान के साथ यात्रा का शुभारंभ नारियल फोड़कर एवं बाबा श्याम की आरती उतारकर पूजा-अर्चन के साथ किया गया। यात्रा में जगह-जगह अबीर-गुलाल उड़ाते एवं फूलों की होली के साथ भक्त झूमते-गाते, खाटू श्याम बाबा के जयकारे लगाते आगे बढ़ते गये। निशान यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। खाटू श्याम बाबा की झांकी को देखने एवं पूजा-अर्चना करने को सड़क किनारे भक्तों की कतारें लगी हुई थीं। जहां-जहां से निशान यात्रा गुजरी वहां पर भक्तों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रसादी वितरण की गई।
यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जे.पी. धनोपिया पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस कमेटी प्रकाश चौकसे, महेंद्र परमार, संतराम दुबे, ललित सेन, ललित प्रजापति, राजेश शुक्ला, अनूप गिरी, नरेंद्र सैयाम, सुशील प्रजापति, पूर्व पार्षद महेश मालवीय चंदन अहीरवार, राजू राठी, सुनील, विजय, सचिन मौरे, अभय ग़ज़बिये, सुमित्रा वर्मा, नीतू वर्मा, गंगा देवी, वीरू लाहौरी, उपेन्द्र ठाकुर, अनुज यादव, गोवर्धन माली, प्रकाश कटोड़े, जेपी चौरसिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।