जम्मू-कश्मीर में आया 4.1 तीव्रता का भूकंप
Aug 25, 2022
जम्मू-कश्मीर में बुधवार देर भूकंप के झटके महसूस किए गए घटना रात की जब 4.1 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र जम्मू क्षेत्र के कटरा इलाके से 62 किलोमीटर उत्तर पूर्व में 5 किलोमीटर की गहराई में था। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में छह भूकंप आए, लेकिन किसी के हताहत होने या किसी संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जम्मू-कश्मीर के कटरा, डोडा, उधमपुर और किश्तवाड़ जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।