आजम खान के करीबी चौधरी सलीम के घर आयकर का छापा

Sep 13, 2023

भोपाल । उत्तरप्रदेश के समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान के करीबी पूर्व राज्यसभा सदस्य सलीम के घर बुधवार तड़के सुबह पांच बजे आयकर विभाग की भोपाल-इंदौर की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा है। सलीम के घर अभी आयकर के अफसर छानबीन कर रहे हैं। तथा उनके घर से करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति का खुलासा होने का अनुमान है। हम बता दें कि सलीम का वर्ष 2019 में 66 वर्ष की उम्र में किडनी और लीवर बीमारी के चलते निधन हो गया था।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पांच बजे आयकर विभाग के 30 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी छह गाड़ियों में भरकर चौधरी सलीम के घर पहुंचे। डंडापुरा स्थित आवास परिसर में सलीम के बेटों के अलावा उनके दो भाई भी रहते हैं। आयकर की टीम उनके घर भी पहुंचकर दस्तावेजों की जांच कर रही है। आयकर की टीम में 30 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। टीम ने स्थानीय पुलिस को सिर्फ शहर में आने की सूचना दी है। वे अपने साथ ही पुलिस बल भी लेकर आए हैं। करीब पांच घंटों से आयकर की टीम सलीम के आवास के भीतर है। बाहर के लोगों को आवास में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

हम बता दें कि, चौधरी मुनव्वर सलीम समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खां के बेहद करीबी माने जाने जाते थे। उन्हीं की वजह से सलीम वर्ष 2012 में राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।


Subscribe to our Newsletter