काम पर गया था पति, पड़ोसी ने घर में घुसकर किया रेप

Jul 19, 2023

भोपाल। गोविंदपुरा थाना इलाके में रहने वाली विवाहिता के साथ पड़ोस में रहने वाले आरोपी द्वारा घर में घुसकर बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। घटना के समय विवाहिता का पति काम के चलते शहर से बाहर गया था। थान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया की वो अपने पति के साथ मेहनत-मजदूरी करती है। उसके घर के पास रहने वाला अकाश चनार भी मजदूरी करता है।

आरोप है की पीड़िता का पति किसी काम से बैतूल गया हुआ था। सोमवार-मंगलवार की रात वह घर में अकेली थी। अलसुबह दरवाजा खटखटाने की आवाज आने पर उसने दरवाजा खोला तो उसे सामने आरोपी पड़ोसी अकाश चनार खड़ा नजर आया। जब महिला ने उससे कारण पूछा तब वो जर्बदस्ती उसके घर में घुस गया और उसके साथ जर्बदस्ती दुष्कर्म कर डाला। अपने बचाव में जब पीड़ीता ने शोर मचाया तब आरोपी ने उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चूप रहने को कहा। बलात्कार के बाद घटना के बारे में किसी को भी बताने पर आरोपी उसे मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में पति के आने पर महिला ने आरोपी की सारी करतूत की जानकारी उसे दी। बाद में पति उसे लेकर थाने पहुंचा जहॉ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओ में मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

Subscribe to our Newsletter