गारमेंट्स दुकान संचालक में फांसी लगाकर दी जान, आर्थिक तंगी की बात आई सामने
Sep 01, 2023
भोपाल। कोहेफिजा थाना इलाके में रहने वाले गारमेंट्स दुकान संचालक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में मृतक के आर्थिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। थाना पुलिस ने बताया कि नौमान हनीफ (54) पुत्र हनीफ दाद बीडीए कॉलोनी के आईबेरी-3 अपार्टमैंट में परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में एक बेटी और पत्नी हैं। परिवार वालो ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह करीब आठ बजे नौमान नाश्ता करने के बाद वह अपने कमरे में चले गए।
नौ बजे तक जब वो कमरे से नहीं आये तब परिवार वालों ने उन्हें आवाज लगाइ लेकिन कोई जवाब न मिलने पर जाकर देखा तो कमरे में नौमान का शरीर फांसी के फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। परिवार वालो ने जैसे तैसे शव को फंदे से उतारते हुए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को परिवार वालों ने बताया कि नौमान का पूर्व में मोबाइल टावर में लगने वाली बैटरी मेंटेनेंस का काम था। लेकिन वो काम बंद होने पर वह आर्थिक रूप से परेशान रहने लगे थे।
परिवार चलाने के लिए उन्होंने टीला जमालपुरा इलाके में गारमेंट्स की दुकान शुरू की थी। लेकिन दुकान भी ठीक से नहीं चलने पर वह डिप्रेशन रहने लगे थे। आशंका है, कि आर्थिक तंगी के कारण तनाव में आकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मर्ग कायम पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।