गरबा, यूनेस्को की विरासत सूची में नामित
Aug 29, 2022
गुजरात के पारंपरिक नृत्य गरबा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में, शामिल करने के लिए चयनित किया गया है. पिछली बार दुर्गा पूजा उत्सव को इस सूची में शामिल किया गया था। भारत और दुनिया का सबसे लोकप्रिय नृत्य गरबा भी अब यूनेस्को की सूची में स्थान बनाने जा रहा है। अभी तक यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में रामलीला कुंभ मेला सहित 14 भारतीय पारंपरिक सांस्कृतिक आयोजन शामिल हो चुके हैं।
विश्व में विविधता के साथ पहचान बनाने के लिए भारत की गौरवशाली परंपराओं को सूचीबद्ध कराने के लिएअब सजगता आ गई है। जिसके कारण भारत की संस्कृति और पर्यटन में लगातार विश्व स्तर पर इजाफा देखने को मिल रहा है।