निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ

May 25, 2023

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय - राजयोग भवन भोपाल के मुक्ताकाश सभागार गार्डन में निःशुल्क योग प्रशिक्षण आज से प्रारम्भ हुआ

शुभ चिंतन, नियमित योग अभ्यास, अच्छी नींद, एवं प्राकृतिक चिकित्सा से व्यक्ति आजीवन स्वस्थ रहता है - योग गुरु महेश अग्रवाल

आज दिनाँक 24 मई 2023 से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय - राजयोग भवन भोपाल के मुक्ताकाश सभागार गार्डन में  प्रातः  5:30 बजे से 6:30 बजे तक निःशुल्क योग प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ सभी वर्ग के महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल हो सकते है प्रशिक्षण निःशुल्क है कोई अवकाश नहीं रहेगा। आज पहली योग प्रशिक्षण कक्षा में बी के सुरेशभाई, बी के सनातनभाई, वरिष्ठ आर्किटेक्ट नवनीत पाण्डेय, प्रियांशुभाई, बी के लीलाबहन, बी के अभिलाषाबहन, बी के विमलाबहन,  बी के सरिताबहन सहित योग साधक भाई बहन उपस्थित रहें।

योग गुरु महेश अग्रवाल ने  योग प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए सूक्ष्म अभ्यास का महत्व बताया एवं योग अभ्यास से किस प्रकार हम शारीरिक मानसिक एवं भावनात्मक रुप से स्वस्थ रहते हैं । हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है निर्णय लेने की क्षमता एवं दूरदर्शिता में परिवर्तन से कार्यों में सफलता मिलती है। योग का अर्थ है जुड़ना, एकात्मता। सबके सुख-दुःख से जुड़ें। अपने हृदय को उदार बनायें और जीवन की क्षुद्रताओं से ऊपर उठें


Subscribe to our Newsletter