सितंबर महीने में व्रत और त्यौहारों की धूम चालू महीने में जन्माष्टमी, गणेश स्थापना जैसे पर्व आएंगे

Sep 02, 2023

 भोपाल । चालू सितंबर महीने में व्रत, पर्व एवं त्यौहारों की धूम रहेगी। इसी महीने में जन्माष्टमी, गणेश स्थापना जैसे पर्व आ रहे है। पंचांग की गणना के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा शुक्रवार से पूर्णिमा तक विशिष्ट योग संयोग में विभिन्न पर्व त्यौहार आ रहे हैं। इस माह के व्रत का भी विशेष महत्व है।


मास गणना से देखें तो 1 सितंबर से 29 सितंबर तक अलग-अलग दिन व दिनांक में विशेष पर्व त्यौहार रहेंगे, जो की चातुर्मास के दूसरे माह से संबंधित होंगे। राजधानी के ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, चातुर्मास का दूसरा महीना भादौ मास का रहता है। इस माह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 10 दिवसीय गणेश उत्सव जैसे विशिष्ट त्यौहार आते हैं। साथ ही हरितालिका तीज, ऋषिपंचमी, ओकांरी अष्टमी जैसे व्रतों का होना महिलाओं के लिए विशेष है।

2 सितंबर को कजरी तीज सतुआ तीज, 3 सितंबर कोबहुला चतुर्थी संकष्टी चौथ तथा मंगल का हस्त नक्षत्र में प्रवेश, 4 सितंबर को चंद्र छठ महाकालेश्वर सवारी, 5 सितंबर को हल छठ बलराम जयंती सर्वार्थ सिद्धि योग भी, 6 सितंबर  को श्री कृष्ण जन्माष्टमी स्मार्त मतानुसार रोहिणी युक्त अष्टमी सर्वार्थसिद्धि योग, 7 सितंबर  को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी वैष्णो मतानुसार, 8 सितंबर  को गोगा नवमी, 11 सितंबर  को गोवत्स द्वादशी (बछबारस) सर्वार्थ सिद्धि योग, 12 सितंबर  को सर्वार्थ सिद्धि योग में भौम प्रदोष, 14 सितंबर  को कुशोत्पाटिनी, पिठोरी अमावस्या, 17 सितंबर  को बाबा रामदेव बीज, वराह जयंती अमृत सिद्धि योग, 18 सितंबर  को हरितालिका तीज व्रत, 19 सितंबर : श्री गणेश स्थापना, दस दिवसीय उत्सव आरंभ, 20 सितंबर  को ऋषि पंचमी व्रत, 21 सितंबर  को सूरज छठ बलदेव छठ,


22 सितंबर  को महालक्ष्मी व्रत का आरंभ, 23 सितंबर  को अष्टमी राधा अष्टमी, भागवत सप्ताह प्रारंभ, 24 सितंबर  को चंद्र नवमी व तेजा दशमी, 25 सितंबर  को जलझूलनी एकादशी डोलग्यारस, 26 सितंबर  को वैष्णो मतानुसार एकादशी व वामन जयंती, 28 सितंबर  को अनंत चतुर्दशी गणेश विसर्जन और 29 सितंबर  को महालय श्राद्ध आरंभ पूर्णिमा का श्राद्ध हो गा।





Subscribe to our Newsletter