राज्य स्तरीय एकीकृत पुलिस आपातकालीन सेवा डायल-112/100 द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य

Aug 04, 2023

भोपाल।  धार के थाना गंधवानी के अंतर्गत मोरीपुरा गाँव में मक्के के खेत में परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को डायल-112/100 सेवा ने अस्पताल पहुँचाया 

जिला धार के थाना गंधवानी के अंतर्गत मोरीपुरा गाँव में पटेलपुरा में एक नवजात बच्ची मिली है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया है जल्द पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 03-08-2023 को प्रातः 07:57 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल धार जिले के गंधवानी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया । डायल-112/100 स्टाफ सैनिक भाव सिंह पायलेट राहुल पँवार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति मक्के के खेत में एक नवजात बच्ची को छोड़ कर चला गया था, बच्ची के रोने की आवाज सुनकर खेत मालिक ने गाँव के सरपंच को सूचना दी, सरपंच ने डायल-112/100 नंबर पर कॉल कर सूचना दी थी । डायल-112/100 स्टाफ द्वारा बच्ची को अपने संरक्षण मे लेकर चिकित्सा वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी पहुँचाया गया । अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।


 (2)

रीवा के थाना गढ़ के अंतर्गत केवटी गाँव में बाइक के अनियंत्रित हो जाने से बाइक से गिर कर घायल हुए दो व्यक्ति को डायल-112/100 सेवा ने अस्पताल पहुँचाया 

जिला रीवा के थाना गढ़ के अंतर्गत केवटी गाँव में एक बाइक का एक्सिडेंट हो गया है दो व्यक्ति घायल हो गये है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 03-08-2023 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100  स्टाफ सैनिक कृष्ण बिहारी मिश्रा,  पायलेट- त्रिशूल पांडे ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि बाइक के अनियंत्रित हो जाने से बाइक से गिर कर दो व्यक्ति विकाश केवट पिता अच्छे लाल केवट उम्र 20 साल निवासी ग्राम भटवा थाना गढ़ , राम लाल केवट उम्र 28 साल घायल हो गये थे ।  डायल-112/100  सेवा द्वारा घायल को शासकीय अस्पताल सिरमौर पहुँचाया गया । 


 (3)

डायल-112/100 सेवा की मानवीय पहल 

दतिया के अतरेटा में चिकित्सा वाहन के व्यस्त होने से प्रसूता को अस्पताल ले जाने के लिए परिजनो को नहीं मिल रहा था कोई साधन, डायल-112/100 सेवा ने महिला को अस्पताल पहुँचाया 

जिला दतिया के थाना अतरेटा के अंतर्गत एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है, चिकित्सा वाहन व्यस्त है पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 03-08-2023 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल दतिया जिले के अतरेटा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ सैनिक संतोष कुमार , अभिषेक श्री वास्तव ने मौके पर पहुँचकर बताया कि 22 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी, महिला के परिजन ने डायल-112/100 सेवा को कॉल कर मदद मांगी थी । डायल-112/100 सेवा द्वारा तत्काल महिला आरती वाल्मिक पति छोटे बाबु को परिजनो के साथ शासकीय अस्पताल सेंवढ़ा पहुँचाया गया । परिजन ने डायल-112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया को परिजनो के साथ शासकीय अस्पताल सेंवढ़ा पहुँचाया गया । परिजन ने डायल-112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया । (4)

बैतूल के थाना शाहपुर के अंतर्गत छुरी गाँव में बाइक के अनियंत्रित हो जाने से बाइक से गिर कर घायल हुए व्यक्ति को डायल-112/100 सेवा ने अस्पताल पहुँचाया 

जिला बैतूल के थाना शाहपुर के अंतर्गत छुरी गाँव में एक व्यक्ति बाइक से गिर कर घायल हो गये है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 03-08-2023 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100  स्टाफ विष्णु चौहान , पायलेट - देवेंद्र पाटनकर ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि बाइक के ब्रेकर पर से अनियंत्रित हो जाने से 37 वर्षीय व्यक्ति बाइक से गिर कर घायल हो गये थे ।  डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल को जिला अस्पताल बैतूल पहुँचाया गया।

(5)

देवास के थाना बरोठा के अंतर्गत राघोगढ़ गाँव के पास बाइक के अनियंत्रित हो जाने से बाइक से गिर कर घायल हुए व्यक्ति को डायल-112/100 सेवा ने अस्पताल पहुँचाया 

जिला देवास के थाना बरोठा के अंतर्गत राघोगढ़ गाँव के पास एक व्यक्ति बाइक से गिर कर घायल हो गये है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 03-08-2023 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100  स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि बाइक के अनियंत्रित हो जाने से एक व्यक्ति बाइक से गिर कर घायल हो गये थे।  डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल को शासकीय अस्पताल हाट पिपलिया पहुँचाया गया।



Subscribe to our Newsletter