लाख पुण्य के कर्म करने के बाद भी एक पाप करने का अधिकार नही मिलता- वेदांत संत लाल साईं

Aug 25, 2023

संत हिरदाराम नगर  सहित  पूरे देश विदेश में भगवान झूलेलाल चालीहा महोत्सव का उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ 40 दिन तक कठिन व्रत उपवास रखने के साथ  ही देश की खुशहाली और अमन चैन के लिए प्रार्थना की गई। महोत्सव के समापन के अवसर पर संत नगर भोपाल के झुलेलाल कल्याण मंडलम में आयोजित कार्यक्रम में वेदांत संत लालसाई जी महाराज ने बहराना साहब की ज्योति प्रजवल्लित कर  पल्लव और प्रार्थना की।

इसके साथ ही उन्होंने संगत और महापुरुषों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आप पुण्य कर्म करते हैं।। लगातार 40 दिन आपने पुण्य कर्म किए हैं अच्छी बात है लेकिन याद रखिएगा आपका एक भी कर्म  गलत रास्ते पर है या गलत है तो वह आपका जीवंत पर्यंत पीछा करेगा।।  जन्मो जन्मांतर तक आपका पीछा नहीं  छोड़ेगा।आदमी हमेशा यह सोचता है कि मैंने हज़ारों बार भलाई के काम किये हैं अगर मुझसे कुछ ग़लत काम हो जाएगा तो मैं माफ़ किया जाऊँगा पर यह सही नहीं है क्योंकि पुण्य कर्म करने का मतलब यह कतई नहीं है कि आपको अब एक कर्म गलत करने का अधिकार है ।।

जी हां मेरे प्यारे पुण्य कर्म करना सौभाग्य है लेकिन एक भी गलत कर्म कई जन्मों के लिए दुर्भाग्य बन जाता है।। इसलिए पुण्य कर्म करते रहें।। याद रखना दुर्भावना पूर्वक और जानबूझकर किया गया गलत कर्म जीवन के लिए दुर्भाग्य बन जाता है।।

इस अवसर संत नरेश पारदासानी ,भगवानदास सबनानी ,राजेश हिंगोरानी ,अशोक मारन ,चंदू भैया ,जितेंद्र डागा ,भगवान देव इसरानी ,राजकुमार वाधवानी ,रामचंद्र  पारदसानी विजय गनवानी ,दौलत  सभवानी, गुलशन जनयानी मौजूद थे

Subscribe to our Newsletter