जेल गए भाई की पत्नी से नशे में धुत्त देवर ने की मारपीट
Aug 12, 2023
भोपाल। राजधानी की स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके देवर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने पति, ससुर और बेटे के साथ पुरुषोत्तम नगर सेमरा इलाके में रहती है।
इन दिनों उसका पति एक आपराधिक मामले में जेल में है। आरोप है कि गुरुवार देर शाम 7 बजे उसका देवर अजीत शर्मा बहुत ज्यादा शराब पीकर घर के बाहर आया और मकान का ताला खुलवाने की बात को लेकर गाली गलौज करने लगा।
विवाहिता ने जब उसे गालियां देने से मना करते हुए वहां तक चले जाने को कहा कब आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घर में मौजूद ससुर ने जैसे-तैसे छोटे बेटे से बहू को छुड़वाया। जाते समय आरोपी भाभी को धमकी देकर गया था। इसके बाद महिला थाने पहुंची जहां शिकायत मिलने पर पुलिस ने देवर अजीत शर्मा के ख़िलाग प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।