वन अधिकारी के घर पर ड्रायवर ने की महिला से छेड़छाड़
Sep 16, 2023
भोपाल। राजधानी की टीटी नगर पुलिस ने वन अधिकारी के बंगले पर काम करने वाली महिला की शिकायत पर अधिकारी की कार चलाने वाले ड्रायवर के खिलाफ छेड़खाड़ का मामला दर्ज किया है। महिला वहॉ खाना पकाने जाती थी। घटना करीब चार दिन पहले कि है, इसके बाद पीड़ीता ने बंगले पर काम पर जाना बंद कर दिया था। बीते दिन उसने आरोपी की करतूत पति को बताई इसके बाद मामला थाने पहुंचा।
पुलिस के मुताबिक 36 वर्षीय महिला ने पति के सथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की वह पत्रकार कालोनी इलाके में रहने वाले वन विभाग के एक आला अधिकारी के घर पर खाना बनाने का काम करती है। वहीं प्रशांत श्रीवास्तव (40) अधिकारी की कार चलाता है। आरोप है कि बीती 10 सितंबर को वह अपने काम के चलते बंगले पर गई थी। बाद में वह बाथरूम जा रही थी, उसी बीच प्रंशात ने उसे आपत्तिजनक ढंग से आवाज देकर रोकना चाहा।
उसकी अजीब हरकत को लेकर पीड़ीता उसे नजरअदांज करते हुए जाने लगी। तब आरोपी ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। महिला ने जब उसका विरोध कर खुद को छुड़ाने का प्रयास किया तब आरोपी ने उसे पहले तो बूरी तरह डांटा, लेकिन लगातार विरोध करने पर उसने धमकाते हुए पीड़ीता का हाथ छोड़ दिया और वहॉ से चला गया। महिला ने बताया की उन दिनो उसके पति की तबीयत खराब होने के कारण उसने पति को कुछ नहीं बताया था, लेकिन आरोपी की धमकी के कारण उसने काम पर जाना बंद कर दिया था। शिकायत मिलने पर मामला कायम कर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।