शराब के लिये की अडीबाजी, रकम न देने पर दो बदमाशो ने ट्रैवल्स संचालक से चाकू की नोंक पर की धुनाई
Aug 29, 2022
पुराने शहर के टीला जमालपुरा थाना इलाके में रहने दो बदमाशो ने एक व्यक्ति पर शराब के लिये पैसो की मांग करते हुए अडीबाजी की, ओर मना करने पर उसके साथ चाकू की नोंक पर मारपीट कर दी। पुलिस के अनुसार राम मंदिर के पास टीला जमालपुरा पर रहने वाले 35 वर्षीय राहुल गुर्जर पुत्र शिवसिंह गुर्जर ने अपनी शिकायत मे बताया कि वो ट्रैवल्स संचालक हैं। बीती रात अपने दोस्त नरेश के साथ बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते मे फूटा मकबरा के पास में उन्हें रईस और अरबाज नामक आरोपियो ने रोकते हुए शराब पीने के लिये पैसै देने के लिये अड़ीबाजी की। राहुल ने जब उन्हे पैसे देने से मना कर दिया तो रईस ने ने अपने पास रखा चाकू निकालकर उसपर अड़ा दी, ओर फिर दोनो बदमाशो ने राहुल और नरेश के साथ जमकर मारीपट करनी शुरु दी। बाद मे आरोपी पुलिस ने शिकायत करने पर मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद राहुल अपने साथी के साथ थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर उनकी धरपकड के प्रयास शुरु कर दिये है। पुलिस ने बताया कि रईस उर्फ गोलू के खिलाफ दो दर्जन से अधिक और अरबाज के खिलाफ चार अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वही फरियादी राहुल का भी अपराधिक रिकार्ड है, और उसके खिलाफ शहर के कई थानों में हत्या के प्रयास सहित करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।