दिव्य दरबार और सुंदरकांड 5 अगस्त को

Aug 03, 2023


भोपाल । वात्सल्य सेवा धाम के संस्थापक श्री अभिषेक गुरुजी की दिव्य सभा का आयोजन, 5 अगस्त को मानस भवन श्यामला हिल्स भोपाल में आयोजित है। सुबह 11 बजे से लेकर रात 9 बजे तक दिव्य सभा (दरबार) और सुंदरकांड का संगीतमय आयोजन किया जा रहा है।

 भक्तों से बिना पूछे ही उनकी समस्याओं को जान लेना, कष्टों और समस्याओं का निराकरण दिव्य शक्ति के माध्यम से ही संभव होता है। गुरु जी को महाबली हनुमान और मां नर्मदा की कृपा है।  पहली बार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वात्सल्य सेवा धाम के संस्थापक श्री अभिषेक गुरु जी, बजरंगबली की दिव्य दृष्टि के साथ भक्तों के कष्टों और समस्याओं  का समाधान करेंगे। वहीं सुंदरकांड को लेकर कुछ ऐसी बात अपने भक्तों को बताएंगे।जिसको जानकर भक्त अपने कष्ट और परिवार की आर्थिकएवं सामाजिक उन्नति में समर्थ होंगे।

दिव्य सेवा के माध्यम सेअभी तक 1 लाख से ज्यादा भक्तों की प्रत्यक्ष  सहायता कर चुके, गुरुजी 5 अगस्त को भोपाल में रहेंगे। अखंड भारत, समर्थ भारत और समर्थ भक्त की मनोकामना और मनुष्य जीवन में  धर्म का सत्य जानने के लिए 5 अगस्त दिन शनिवार को मानस भवन के इस कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। वात्सल्य सेवा धाम समिति भोपाल आयोजन समिति के सदस्य प्रमोद नेमा, सतीश विश्वकर्मा, सनत जैन, सुनील जैनlविन, शैलेंद्र निगम, ममतेश शर्मा, सिद्धार्थ राजावत, अभिनव कासलीवाल, अंकित जैन, अरविंद नारद मामा, साहिल जैन वीरा आदि शामिल है।


Subscribe to our Newsletter