जिला वेटलैंड संरक्षण समिति की बैठक संपन्न

Aug 24, 2023


भोपाल । कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में जिला वेटलैंड संरक्षण समिति की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त फ्रेंक नोबल, सीईओ जिला पंचायत ऋतुराज सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने वेटलैंड संरक्षण समिति के कार्यों पर जानकारी प्राप्त की। बैठक में बताया गया कि जिला वेटलैंड संरक्षण समिति द्वारा वेटलैंड संबंधी कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन, क्षमता निर्माण, अनुसंधान, नेटवर्किंग, संचार, जागरूकता के कार्य प्रमुख रूप से शामिल है। वेटलैंड को संरक्षित करने के साथ इसमें प्रशासन, नगरीय निकाय के साथ जनभागीदारी महत्वपूर्ण रहेंगी। 

बैठक में बताया गया कि भोपाल जिले में 125 वेटलैंड चिन्हित हैं जिनमें 19 वेटलैंड भोपाल शहर में स्थित हैं।





Subscribe to our Newsletter