प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री के समक्ष देवसर जनपद अध्यक्ष पाठक ने ली भाजपा की सदस्यता

Aug 23, 2023

 

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी के समक्ष कांग्रेस की नीतियों एवं स्थानीय नेतृत्व से नाराज होकर देवसर जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने श्री पाठक को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया।



Subscribe to our Newsletter