भोपाल की क्रिस्प संस्था ने दी इथियोपिया में ट्रेनिंग

Aug 22, 2023

- अफ्रीकी देश इथियोपिया जाकर इथोपियन एयरलाइंस के इंजीनियर्स को क्रिस्प के विशेषज्ञों ने दी ट्रेनिंग

 भोपाल । एयरक्राफ्ट्स में आई किसी खराबी का पता लगाकर उसको दुरुस्त करने में जिस सॉफ्टवेयर की मदद ली जाती है।  उस सॉफ्टवेर का प्रशिक्षण देने के लिए भोपाल की क्रिस्प संस्था के विशेषज्ञों ने इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में जाकर इथोपियन एयरलाइंस के इंजीनियर्स को प्रशिक्षण दिया। 

 इथोपियन एयरलाइंस के इंजीनियर्स के लिए अगस्त के दूसरे सप्ताह से आयोजित इस दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 20 इंजीनियर्स को प्रशिक्षित किया गया। इथियोपियन एयरलाइंस के इंजीनियर्स और तकनीकी अधिकारियों से चर्चा के बाद इस कस्टमाईस्ड प्रशिक्षण कार्यक्रम की विषय सूची तैयार की गई। क्रिस्प की ओर से वरिष्ट विषय विशेषज्ञ संदीप सरसे एवं ललित देहरिया द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया।  

इस संबंध में क्रिस्प के प्रबंध संचालक डॉ. श्रीकांत पाटिल ने बताया कि इससे पहले भी क्रिस्प इथियोपियन एयरलाइंस के लिए सी.एन.सी और ऑटो कैड सॉफ्टवेयर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर चुका है।  जिसके लिए इथियोपियन एयरलाइन्स ने क्रिस्प के कार्यक्रम की सराहना की थी और इस वर्ष एयरलाइन्स ने फिर से ट्रेनिंग प्रोग्राम की मांग की है।  

 इंडस्ट्री में डिजाइनिंग के लिए प्रयोग होने वाला सॉफ्टवेर एक कस्टमाइस्ड डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर है। इसकी मूलभूत जानकारी और उससे जुड़े अन्य तथ्य भी इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में साझा किए गए। क्रिस्प के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षणार्थियों के लिए विशेष कस्टमाइस्ड अध्ययन सामग्री भी तैयार की है।  जो प्रशिक्षण के दौरान और भविष्य में संदर्भ सामग्री के तौर पर उपलब्ध होगी।  जिससे भविष्य में आने वाली तकनिकी त्रुटियों को दूर किया जा सकेगा। 

 डॉ. श्रीकांत पाटिल ने बताया कि ‘क्रिस्प पिछले 27 वर्षों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, प्रशिक्षण, आई.टी और कैपेसिटी बिल्डिंग के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। क्रिस्प का उद्देश्य हर वर्ग के युवाओं और कार्मिकों को कौशल प्रदान करना है। क्रिस्प के विशेषज्ञों ने न केवल इथियोपिया बल्कि अफ्रीकन महाद्वीप के अन्य देशों में और मिडिल ईस्ट में कई ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किए हैं।  जिसमें यूनिलीवर इथियोपिया, नेशनल सीमेंट इथियोपिया, एबिसिनिया स्टील इथियोपिया, कोंकोला कॉपर माइंस ज़ाम्बिया, तंज़ानिया व अन्य जगहों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं। संस्थान ने जिंदल शदीद ओमान के लिए भी प्रशिक्षण कार्यकम आयोजित किए हैं।’ 




Subscribe to our Newsletter