ममेरे भाई ने चाकू मारा

Aug 31, 2023


इंदौर  बेटमा में पुराने झगडे में ममेरे भाई ने अपने भाई को चाकू मार कर घायल कर दिया। उसे धमकाया कि वह मामले की शिकायत थाने में ना करें।  घायल का नाम अफरीदी पिता अब्दुल हमीद खान निवासी सरदारपुर है। उसकी शिकायत पर आरोपी मोईन निवासी घाटा बिल्लोद के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

फरियादी ने पुलिस को बताया कि उस पर हमला घाटाबिल्लोद चौकी के पास इमामबाड़ा के नजदीक हुआ है। आरोपी से साल भर पहले विवाद हुआ था। दोनों रिश्ते ममेरे भाई लगते हैं फरियादी घाटा बिल्लोद गया था वहीं पर आरोपी ने उसे लात मारी और इसके बाद चाकू निकालकर हमला कर दिया।


Subscribe to our Newsletter