देश के जाने माने येस बैंक ने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Jun 26, 2024

-कर्मचारियों की संख्या कम कर लागत में कटौती करना चाहता है बैंक 

नई दिल्ली,। भारत के टॉप 10 निजी बैंकों में से एक येस बैंक ने सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। बैंक अपने बिजनेस को रीस्ट्रक्चर कर रहा है, जिसके चलते कई कर्मचारियों की नौकरी चली गई है। येस बैंक में छंटनी की वजह शेयर बाजार को बताया था और कहा कि वह डेट सिक्योरिटी के जरिये फंड जुटाने का ऐलान किया है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक येस बैंक ने रीस्ट्रक्चरिंग एक्सरसाइज के साथ कम से कम 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आने वाले समय में और भी छंटनी हो सकती है। यह छंटनी बैंक के कई विभागों में की गई है। छंटनी का सबसे ज्यादा असर ब्रांच बैंकिंग सेगमेंट में देखने को मिला। अन्य विभागों की बात की जाए तो रिटेल, होलसेल जैसे कई वर्टिकल्स में बैंक की छंटनी का असर दिखा है। 

बैंक ने कहा कि वह कस्टमर्स पर फोकस रहने, ऑपरेशन को कुशल बनाने के लिए समय-समय पर रिव्यू करती रहती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को तीन माह की सैलरी दी गई है। माना जा रहा है कि येस बैंक डिजिटल बैंकिंग की ओर बढ़ रहा है और कर्मचारियों की संख्या में कटौती करके लागत में कटौती करना चाहता है। एक्सचेंजों को दी गई फाइनेंशियल ईयर के परफॉर्मेंस की जानकारी में बैंक ने बताया था कि वित्त वर्ष 2023-2024 (एफवाई24) के दौरान उसके लिए कर्मचारियों का खर्च 12 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया था। वित्त वर्ष 2023 के अंत में खर्च 3,363 करोड़ रुपए से बढ़कर 2024 के अंत में 3,774 करोड़ रुपए हो गया। फाइनल एयर 2024 के दौरान येस बैंक का नेट मुनाफा 74.4 फीसदी से बढ़कर 1,251 करोड़ रुपए पहुंच गया था।


Subscribe to our Newsletter