हिन्दुस्तान की आजादी में अनगिनत उलामाओं ने भी दी है अपनी जानो की कुर्बानी
Aug 11, 2023
जंगे आजादी में शहीद होने वाले उलेमाओ की जिंदगी पर स्कूली बच्चो ने डाली रोशनी
भोपाल। कॉग्रेस विधायक आरिफ मसूद के फैंस क्लब द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में मुस्लिम धर्मगुरूओं का योगदान विषय पर शहर के कई इलाको में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इन कार्यक्रम के जरियें लोगो को जंगे आजादी में अपनी जानो की कुर्बानी देने वाले मुस्लिम उलेमाओ के बारे में जानकारी देने के साथ ही स्कूली बच्चों को जागरुक करने के लिये साप्ताहिक प्रतियोगिता भी कराई जा रही है।
इसी कड़ी में पुराने शहर के लक्ष्मी टॉकीज गेट के पास भी प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन विधायक सर्मथक और कॉग्रेस नेता बब्लू औसाफ द्वारा आयोजित कराया गया। हुआ। इस कार्यक्रम में स्कुली बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 25 बच्चों ने मंच पर आकर जंगे आजादी में अपनी जानों की कुर्बानी देने वाले मुस्लिम धर्मगुरूओं की कुर्बानियों के बारे में विस्तार से बताया।
प्रतियोगिता में बिन यामीन ने पहला, फरहान फिरोज ने दूसरा और तीसरा इनाम तीन स्कुली बच्चों इल्मा अली, अल्सारा शेख और मो. मिस्बाह ने हासिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगो ने इन बच्चो की हौसला अफजाई की। विधायक आरिफ मसूद ने कहा की देश को आजाद कराने में मुस्लिम उलेमाओं ने भी अपनी जानो की कुर्बानियों दी है।
इतिहास उठाकर देखेंगे तो पता चलेगा कि हिन्दुस्तान की मिट्टी में उलेमाओं के खून के कतरे मिले हुए हैं। मसूद ने कहा कि जंगे आजादी में सभी धर्मों के लोग एक साथ सीना ताने खड़े थे, जिन्होनें अपनी रियासतें, कारोबार, परिवार को भी देश को आजादी दिलाने की खातिर न्योछावर कर दिया था। इस दौरान बब्लू औसाफ ने बताया की आने वाली नस्ल को उलेमाओ की कुर्बानी से रुबरु कराने के लिये उन्हें शुरु से ही इसकी जानकारी देना होगी, जिसके लिये इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित कराये जायेंगे और विजेता बच्चो को इनामो से नवाजकर उनकी हौसलाअफजाई की जायेगी।