निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने आसंदी से दिए गए निर्देशों के परिपालन में की गई कार्यवाही की समीक्षा की
Sep 02, 2023
भोपाल। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए की उपस्थिति में गत 20 जुलाई 2023 को निगम परिषद के साधारण सम्मिलन में आसंदी से दिए गए निर्देशों व पारित बिन्दुओं/प्रस्तावों के परिपालन में नियमानुसार की गई कार्यवाही की समीक्षा की। सूर्यवंशी ने निर्देशित किया कि आसंदी से जो भी निर्देश दिए जाते है उन पर और अधिक तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। समीक्षा बैठक में निगम के सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए की उपस्थिति में शुक्रवार को माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक आहूत की। बैठक में गत 20 जुलाई 2023 को आहूत नगर निगम भोपाल की परिषद के साधारण सम्मिलन के दौरान आसंदी से दिए गए निर्देशों के परिपालन में की गई कार्यवाही की बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की। निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा कि निगम परिषद के सम्मिलनों में जो भी प्रस्ताव/बिन्दु आदि पारित किए जाते है अथवा आसंदी से जो भी निर्देश दिए जाते है उनका पालन और अधिक बेहतर ढंग से करते हुए तत्परतापूर्वक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।