
सागर की लेब में रंग बिरंगी गोभी
Feb 08, 2025
- परंपरागत गोभी से ज्यादा पौष्टिक
सागर । सागर के कृषि विज्ञान केंद्र ने फूलगोभी की नई पौधों तैयार की है। नवंबर में यह फसल लगाई गई थी। जिसमें अब कई कलरफुल गोभी की फसल आ गई है। रंग बिरंगी गोभी देखकर सभी का मन इसके प्रति आकर्षित होता है।
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जो नई गोभी तैयार की गई है। इसमें फाइटो केमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट हैं। जो संक्रामक बीमारियों को रोकने में सक्षम है। नई गोभी में कैल्शियम फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक होने के कारण यह स्वास्थ्यवर्धक है। इस गोभी को खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। बड़े बुढो और गर्भवती महिलाओं के लिए यह बहुत फायदेमंद है।
कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर के एस यादव के अनुसार रंगीन गोभी का स्वाद ब्रोकली जैसा ही है। 80 दिन में यह फसल तैयार हो जाती है। यह गोभी अपने गुणों के कारण 4 गुना महंगे दामों में बिकेगी। इसी किसानों को ज्यादा फायदा होगा। जो गोभी की फसल आई है। उसमें 1 से 2 किलो तक की गोभी ऊगाई गई हैं। इसको टमाटर की फसल के साथ लगाने पर कीट इत्यादि का खतरा कम हो जाता है।
कृषि वैज्ञानिकों का कहना है, गोभी की यह नई पौध स्वास्थ्यवर्धक भी है। किसानों को ज्यादा फायदा होगा। 80 दिन के अंदर इसकी फसल तैयार हो जाएगी। इसकी फ़सल के लिए क़ृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गोभी की नई पौध बौने की सलाह दी है।