मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में अचानक पहुंचे कलेक्टर

May 25, 2023

खरगोन : कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने गुरुवार को भगवानपुरा तहसील का दौरा किया। यहां उन्होंने पिपलिया बावड़ी में बावड़ी के जीर्णाेधार के चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। काबरी में आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में पहुंचे। यहां शिविर में आए आवेदन और लाडली बहना में आई आपत्तियो की जानकारी ली। उन्होंने मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार की मंशा है कि लोगों के जीवन में बदलाव आए, इसके लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। शासन की मंशा अनुसार शिविर में आने वाले आवेदनो को तत्परता से निराकरण करें। शिविर के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने जानकारी दी कि ज्यादातर आवेदन जन्म प्रमाण-पत्र के आए थे जो बनवा दिए गए है। आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से लाडली बहना की आपत्तियो के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उपस्थित अफसरों एवं पंचायतकर्मियों को 31 मई के पहले आपत्तियों के निराकरण के निर्देश दिए। पंचायत एवं महिला बाल विकास अमले को निर्देश दिए कि जिन महिलाओं के खाते डीबीटी नही हुए है, उन खाताधारक महिलाओ को अपने वाहनो से बैंक तक लाएं और डीबीटी कराएं। शिविर के दौरान मौजूद ग्रामवासियों से उनकी समस्याएं भी सुनी। ग्रामीणों ने कलेक्टर को वन ग्राम होने से पट्टे और नामांतरण की आ रही दिक्कतें बताई। इस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने डीएफओ से मोबाइल पर चर्चा कर वन अमले को भेजने के निर्देश दिए।  कलेक्टर श्री वर्मा ने कई सामान्य शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया।

नेटवर्क की समस्या होगी दूर

कलेक्टर श्री वर्मा को निरीक्षण के दौरान जनपद के सुदुर अंचलों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या भी बताई गई, जिस पर कलेक्टर ने  बीएसएनएल अधिकारी से मोबाइल पर जानकारी ली एवं समस्या दूर कराने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र बार्डर और बड़वानी जिले की सीमाओं पर बसे ग्राम काबरी, सिरवेल में नेटवर्क की समस्याएं आए दिन सामने आती रही है।

काबरी के अम्बाचौकी फाल्ये में खुलेगी उप आंगनवाड़ी

काबरी गांव से जुड़े गांवों एवं फालियों में स्कूल और आंगनवाड़ी नही होने से क्षेत्र के बच्चों को करीब 8 किलोमीटर दूर धुलकोट अथवा भगवानपुरा आंगनवाड़ी या स्कूल जाना पड़ता है। इस समस्या पर कलेक्टर ने एक उप आगनवाड़ी केंद्र खोलने के निर्देश देते हुए कहा की फिलहाल अस्थायी तौर पर अंबाचौकी फालिये में आंगनवाड़ी खुलवाई जाएगी, भोपाल स्तर पर चर्चा कर इसे स्थाई कराया जाएगा। टेंप्रोरी और बाकी भोपाल से करवाएंगे।

 

धुलकोट एवं भग्यापुर शिविरो में भी पहुंचे कलेक्टर

भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा धुलकोट एवं भग्यापुर में चल रहे मुख्यमंत्री जनसेवा शिविरों में पहुंचे। यहां उन्होंने आवेदनो की जानकारी लेते हुए। बंटवारा और सीमांकन के कार्य की जानकारी लेने के साथ ही उपस्थित सरपंच, सचिव को कहा कि जनसेवा शिविर में जो अच्छा काम करेगा उसका सम्मान किया जाएगा। शिविर में उन्होंने लाडली लक्ष्मी आवेदनो की आपत्तियों के निराकरण करने के साथ ही मूलभूत सुविधाओं के लिए आने वाले आवेदनो के निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर एक्स रे मशीन और दवाइयों की उपलब्धता की स्थिति को जांचा। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।

Subscribe to our Newsletter