अमराई क्षेत्र में सड़कों का होगा सीमेंट कांक्रीटीकरण, पार्कों का होगा विकास
Aug 12, 2023
भोपाल ।
विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने महापौर परिषद के सदस्य जीतेन्द्र शुक्ला की उपस्थिति में किया भूमिपूजन
विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने वार्ड क्र. 54 के अंतर्गत अमराई क्षेत्र में सड़कों के सीमेंट कांक्रीटीकरण एवं पार्कों के विकास हेतु भूमिपूजन किया।
गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने क्षेत्रीय पार्षद एवं महापौर परिषद के सदस्य जीतेन्द्र शुक्ला की उपस्थिति में वार्ड क्र. 54 के अंतर्गत अमराई क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के सीमेंट कांक्रीटीकरण एवं पार्कों के विकास हेतु विधिवत भूमिपूजन किया। भूमिपूजन अवसर पर पार्षद श्रीमती अर्चना परमार व प्रताप बारे, पूर्व पार्षद रामबाबू पाटीदार के अलावा धर्मेन्द्र परिहार, गोकुल पुरवैया, धर्मेन्द्र पाटीदार, आनन्द पाठक, सुनील द्विवेदी, प्रदीप पाठक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।