चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न

Aug 24, 2023


केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद बी.डी.शर्मा की विशेष उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मालती राय हुई सम्मिलित 

भोपाल।  चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग का जश्न हर तरफ मनाया जा रहा है। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.डी.शर्मा, पूर्व मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की विशेष उपस्थिति में आयोजित जश्न के कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मालती राय ने भी सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व इसरो के वैज्ञानिकों सहित सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह के अलावा भगवानदास सबनानी, राहुल कोठारी, महापौर परिषद के सदस्य रविन्द्र यति सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।  



Subscribe to our Newsletter