आंदोलन करने वाले जिला पंचायत समिति सदस्यों पर मामला दर्ज
Jul 26, 2023
भोपाल अंबेडकर पार्क में मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे 23 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ टीटी नगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डालने, शासकीय आदेश का उल्लंघन करने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है, कि धरना देनी की अनुमति जिला पंचायत समिति के कर्मचारियों को मिली थी, लेकिन उन्होंने धरना की बजाय उग्र आंदोलन किया।
जिसे काबू करने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियो की बीच मामूली भिंडत हो गई। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर काफी मशक्कत करते हुए हालात पर काबू पाया था। यह प्रकरण थाने की महिला आरक्षक अनिता लोधी की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
गौरतलब है की अपनी अनेक मांगो को लेकर जिला पंचायत समिति के कर्मचारी अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए थे। वे पहले शांति से धरना दे रहे थे, लेकिन बाद में वह उग्र हो गए। उन्हें अंबेडकर पार्क में बैठकर धरना देना था, जिसकी अनुमति भी मिल गई थी। लेकिन वह एकत्रित होकर अंबेडकर पार्क से बाहर जाने का प्रयास करने लगे। संगठन के पदाधिकारी विनय मेहर, देवेंद्रं चौधरी, संतोष, रानी कुशवाहा, अनीता कुशवाहा और अरुणा शर्मा सहित 23 लोगो के खिलाफ कार्यवाही की है।