बीबीए पर्चा लीक मामले में चार छात्रो के खिलाफ मामला दर्ज

Jul 27, 2023

भोपाल। बीबीए थर्ड ईयर के पर्चा लीक मामले में गोविंदपुरा पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित परीक्षा अधिनियम की धाराओ के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक कैरियर कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. एस. एस. राजपूत ने लिखित शिकायत करते हुए बताया था की उनके कॉलेज सहित 2 अन्य कॉलेजों को बीबीए थर्ड ईयर की परीक्षा के लिए सेटंर बनाया गया था।

उनके कॉलेज पर 20 जुलाई को बीबीए तृतीय वर्ष का फाईनेंशियल मार्केट एवं फाईनेंशियल सर्विस का विषय का पेपर हो रहा था। लेकिन पेपर शुरू होने की घंटी बजने के बाद भी कुछ छात्रों को कॉलेज परिसर में मोबाइल देखते हुए देखा गया।

बार-बार कहने पर भी वह छात्र परीक्षा हाल में न जाते हुए लगातार मोबाइल पर कुछ कर रहे थे। बाद में उनका मोबाइल चैक किया गया तब पता चला कि उनके मोबाइल में उसी विषय का पेपर मौजूद है, जिसकी उस समय परीक्षा चल रही है। पुलिस ने कृति जैन, पल्लव जैन, रितेश, रिषिराज के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।


Subscribe to our Newsletter