बेटी से दुर्व्यवहार कर रहा था साला मना करने पर आरोपी ने जीजा को चाकू मारा
Aug 09, 2023
भोपाल। राजधानी के गोविंदपुर थाना इलाके में सेल द्वारा जीजा पर धारदार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी नशे की हालत में भांजी से गलत भाषा में बात कर रहा था, जिसका किशोरी के पिता ने विरोध किया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बरखेड़ा पठानी के पास गायत्री मंदिर के नजदीक भेल के खंडहर मकान में रहने वाले रंजीत अंसारियां पिता रतनलाल 30 साल ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है।
दो दिन पहले रात के समय वह अपने साढू भाई अजय के साथ शराब पी रहा था। उसी दौरान उसका साला कल्लू नशे की हालत में वहां आया और अपनी भांजी से अभद्र भाषा में हर कुछ बोलने लगा। रंजीत ने इसका विरोध किया, जिस पर साले कल्लू ने उनसे विवाद करते हुए चाकू से हमला कर दिया। घटना में रंजीत की पसली कमर और हाथ पर चाकू के वार से खून निकल आया। पत्नी और साढू भाई ने जैसे तैसे रंजीत को बचाया।
इसके बाद आरोपी कल्लू मौके से फरार हो गया। जख्मी हालत में घायल को इलाज के लिए एम्स पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी साले के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।