दिग्विजय के नूंह जैसे दंगे, वाले बयान पर भडकी भाजपा भाजप विधायक बोले-लोगों को भड़का रहे हैं दिग्गी

Aug 23, 2023


भोपाल । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा नेता भडक गए है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह लोगों को भड़का रहे हैं। वे खुद दंगे की साजिश रच रहे हैं। कांग्रेस के इस नेता को आईएसआई एजेंट के रूप में जाना जाता है। वहीं दिग्विजय सिंह को पार्टी का समर्थन मिला है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा, “दिग्विजय सिंह ने जो कुछ कहा, वो 100 फीसदी सच है। भाजपा के पास आखिरी हथियार दंगा होता है।” मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आशंका जताई है कि भाजपा चुनाव से पहले प्रदेश में हरियाणा के नूंह जैसे दंगे करवा सकती है। वकीलों के एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने यह बात कही।

दिग्विजय सिंह ने भोपाल में राज्य कांग्रेस के कानूनी और मानवाधिकार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित वकीलों की एक सभा विधिक विमर्श 2023 में यह बात कही। उन्होंने कहा- 2018 के एमपी विधानसभा चुनाव के दौरान राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने हजारों अधिवक्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में खड़ा किया। हमने तब सरकार बनाई थी।

यहां फिर बड़ी संख्या में वकील जुटे हैं। उम्मीद है, हम मप्र में अगली सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का मामला उठाया। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में हर स्तर पर करप्शन हो रहा है। चाहे पंचायत हो या मंत्रालय। जनता मन बना चुकी है कि इस बार भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है।

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। यही कारण है कि पार्टी यहां की नूंह जैसे दंगे करवा सकती है। भाजपा और उसके नेता चाहते हैं कि जनता में उनके खिलाफ भारी गुस्सा है।


Subscribe to our Newsletter