नूंह की घटना के विरोध में बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

Aug 02, 2023



- दोषियों पर कार्रवाई की मांग

भोपाल । हरियाणा के नूंह में बृज मंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा के विरोध में बुधवार को देश भर में प्रदर्शन किए जा रहे है। इसके तहत ही मध्य प्रदेश की राजधानी समेत कई शहरों में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर हिंसा के विरोध में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक सुशील सुंडेले ने कहा कि देश में लगातार धार्मिक यात्राओं पर हमला हो रहा है। महाकाल यात्रा को रोकने की बात कही जा रही है। सावन के माह में धार्मिक यात्रा पर देश विरोधी विधर्मियों ने हरियाणा में महिलाओं पर हमला किया। उन पर सीधे फायरिंग की। सह क्या इस्लामिक जिहाद बताना चाहते है। सुंडेले ने कहा कि हम इस प्रकार के देश विरोधी और देश के दुश्मन इस्लामिक जेहादियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते है। ऐसे देश विरोधी विधर्मियों पर सरकार को तत्काल कार्रवाई करना चाहिए। सुंडेले ने कहा कि घटना के पीछे जो भी आरोपी हैं , उन्हें केंद्र और राज्य सरकार फांसी के फंदे पर लटकाएं।

बता दें हरियाणा के नूंह में शोभा यात्रा पर हुए पथराव के बाद से तनाव का माहौल है। घटनाक्रम के बाद भडक़ी हिंसा में दो होम गार्ड के जवान समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा के बाद से ही पूरे इलाके में इंटरनेट बंद है। इस हिंसा के विरोध में ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को देशव्यापी प्रदर्शन का एलान किया था।





Subscribe to our Newsletter