उधारी का तकाजा करने से नाराज हुए देनदार ने लगा दी जमकर धुनाई

Aug 05, 2023


भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में उधारी की रकम का तकाजा करना देनदार को इतना नागवार गुजरा कि उसने होटल के सामने ही फरियादी की जमकर धुनाई लगा दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहारी मोहल्ला इलाके में रहने वाला 30 वर्षीय सलामत खान पिता गुलाम अहमद एयर कंडीशन रिपेयरिंग का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि परिचित सरफराज खान को उसने रकम उधार दी थी। सरफराज ने कुछ दिनों में ही रकम लौटाने का वादा किया था, लेकिन उसमें पैसे वापस नहीं किए। गुरुवार- शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे आरोपी सरफराज फरियादी सलमान को चाय की होटल के पास नजर आया। सलामत ने उससे अपने पैसों को लेकर तकाजा किया, इस पर सरफराज गुस्सा होते हुए गाली गलौज करने लगा। गाली देने का विरोध करने पर आरोपी ने सलामत के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसमें पीड़ित के चेहरे पर कई जगह चोटे आई है। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर फरियादी को बचाया। बाद में थाने पहुंचे घायल सलामत की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 


Subscribe to our Newsletter