(भोपाल) एसिड पीने वाली महिला की छह दिन बाद मौत
Sep 19, 2022
शहर के अशोका गार्डन थाना इलाके मे रहने वाली विवाहिता ने बीते दिनो एसिड पी लिया था, जिसकी इलाज के दौरान छह दिन बाद मौत हो गई। फिलहाल आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो सका है, मर्ग कायम कर पुलिस आगे की जॉच कर रही है। थाना पुलिस के अनुसार वृंदावन कैंपस सेमरा में रहने वाली 25 वर्षीय वर्षा सेन पति राजकुमार सेन घरेलू महिला थी, उसका पति प्राइवेट काम करता है। पति राजकुमार ने पुलिस को बताया कि बीती 12 सितंबर को वर्षा ने एसिड पी लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे हादसे की जानकारी लगी, जिसके बाद वो पत्नि को इलाज के लिये रायसेन स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, वहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। उपचार के दौरान उसकी हालत लगातार नाजूक होती गई, आखिरकार बीती रात अचानक उसकी हालब अधिक बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है, मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिवार वालो को सौंप दिया गया है। आगे की जॉच मे पुलिस पति सहित मृतका के माता-पिता के बयान दर्ज करेगी, जिसके बाद ही कारणो का खुलासा हो सकेगा। अधिकारियो का कहना है कि जॉच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणो का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।