सडक पर खडे ट्रक मे रात के समय घुसी कार, महिला, बच्चो सहित चार घायल
Aug 29, 2022
शहर के मिसरोद थाना इलाके में रात के समय सडक पर खडे ट्रक मे कार घुस गई। हादसे मे कार में सवार महिला व बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर घायलो को उपचार के लिये हॉंस्पिटल पहुचांया गया। वही पुलिस ने ट्रक को जप्त कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात समरधा के पास एक ढावे के सामने सड़क पर खड़े ट्रक में होशंगाबाद की ओर से आ रही कार भिड गई, जिसमे सवार महिला, ड्राइवर और बच्चे घायल हो गए थे। यह जानकारी 108 एंबुलेंस को दी गई थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची एबुलैसं ने घायल महिला, पुरुष और दो बच्चो को उपचार के लिये मंडीदीप के एक निजी अस्पताल में पहुचायां, लेकिन उनकी नाजूक हालत देख उन्हे हमीदिया रेफर कर दिया गया। जहॉ उन्हे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इसी दौरान एंबुलेंस टीम ने घायलों के परिजनों को फोन कर हादसे की जानाकरी दी, जिसके बाद वो अस्पताल पहुंच गए थे। वही सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान सागर निवासी जगदीश तिवारी और सोनम सेन के रूप में हुई है। पुलिस ने कार और ट्रक को जब्त कर आगे की जांच कर रही है।