विकास पर्व के दौरान प्रदेश में लगभग 19 हजार 704 करोड़ 23 लाख के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

Aug 01, 2023


भोपाल।  प्रदेश में चलाए जा रहे विकास पर्व के दौरान 30 जुलाई तक लगभग 19 हजार 704 करोड़ 23 लाख 33 हजार रूपये लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 27 एवं 29 जुलाई को जिला कटनी और सीहोर में विकास पर्व पर 313 करोड़ 16 लाख रूपये और 25 करोड़ 98 लाख के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किये। प्रदेश के सभी जिलों में विकास एवं निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन का क्रम जारी है।

प्रदेश में विकास पर्व के चार दिनों में बारहवें, तेरहवें, चौदहवें और पन्द्रहवें दिन 30 जुलाई तक कुल 831 करोड़ 85 लाख 63 हजार रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया गया।

सतना जिले में 18 करोड़ 19 लाख 99 हजार, कटनी जिले में 313 करोड़ 16 लाख, नीमच जिले में 6 करोड़ 44 लाख 69 हजार, डिण्डोरी जिले में एक करोड़ 26 लाख 95 हजार, रतलाम जिले में एक करोड़ 16 लाख 21 हजार, गुना जिले में 7 करोड़ 34 लाख 9 हजार, शहडोल जिले में 2 करोड़ एक लाख 38 हजार, इंदौर जिले में 16 करोड़ 32 लाख 9 हजार, झाबुआ जिले में 14 लाख 99 हजार, अलीराजपुर जिले में 27 लाख 15 हजार, आगर-मालवा जिले में 20 लाख 58 हजार, मुरैना जिले में एक करोड़ 19 लाख, दमोह जिले में 3 करोड़, मण्डला जिले में एक करोड़ 3 लाख 22 हजार, भोपाल जिले में 55 लाख, सीहोर जिले में 25 करोड़ 98 लाख 48 हजार, ग्वालियर जिले में 7 करोड़ 86 लाख 61 हजार, अनूपपुर जिले में 16 करोड़ 39 लाख, धार जिले में 10 लाख, टीकमगढ़ जिले में 9 करोड़ 3 लाख 10 हजार, रीवा जिले में 7 करोड़ 85 लाख 65 हजार, सागर जिले में 334 करोड़ 49 लाख 69 हजार, उमरिया जिले में 4 करोड़ 70 लाख, भिण्ड जिले में 7 करोड़ 4 लाख 2 हजार, जबलपुर जिले में 39 लाख 23 हजार, शिवपुरी जिले में 37 करोड़ 11 लाख 76 हजार और अशोकनगर जिले में 57 लाख 3 हजार रूपये के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किये गये।




Subscribe to our Newsletter