3 व 4 जून को सुंदरवन में आयोजित होगा दो दिवसीय पारिवारिक सिंधी मेला

May 25, 2023

भोपाल : सिंधी मेला समिति द्वारा दिनांक 3 व 4 जून को लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में दो दिवसीय पारिवारिक सिंधी मेले का आयोजन किया जा रहा है। सिंधी मेला समिति का आयोजन इस वर्ष अपने 26 वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि मेले की शुरुआत भगवान झूलेलाल के बहिरणा साहिब व द्वीप प्रज्वलन के साथ की जायेगी, साथ ही एन.के म्यूजिकल इवेंट की रंगारंग प्रस्तुति बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलो के साथ साथ ऊथ और घोड़ों की सवारी, सिंधी फन क्विज, म्यूजिकल चेयर रेस और छेज (सिंधी डांडिया) की भी विशेष प्रस्तुति होगी। साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

इसके अलावा सिंधी व्यंजनों के स्टाल भी इस दो दिवसीय सिंधी मेले में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सिंधी मेले में वरिष्ठ समाजसेवी स्व. उत्तमचंद ईसरानी, स्व. दादा गोविंदराम बतरा, स्व. शौकत राय कटारिया और स्व. काका कीमत राय नागदेव जी की स्मृति में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाज सेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही चेटीचंड पर आयोजित झूलेलाल शोभायात्रा में सम्मिलित झांकियों में से श्रेष्ठ झांकियों को सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा शान ए सिंधयित, ओल्ड इज गोल्ड, लकी फैमिली ऑफ द ईव जैसे पुरस्कारों का वितरण भी किया जाएगा।

Subscribe to our Newsletter