कोलार इलाके में फांसी के फंदे पर लटका मिला 5 दिन पुराना युवक शव

Aug 11, 2023

भोपाल

राजधानी के कोलार इलाके में पत्नी से विवाद के चलते एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस इलाके के ढोली खदान क्षेत्र में रहने वाले दीपक जोशी ने अपने घर में फांसी का फंदा तैयार किया और उस पर लटक कर अपनी जान दे दी उसके पिता की मौत हो चुकी है

मां जब बुधवार की सुबह अपने रिश्तेदार के घर से अपने घर पहुंची तो दरवाजा लटका हुआ था वह सीधे दीपक के कमरे में गई दीपक रस्सी के सहारे फंदे से लटका दिखाई दिया मां ने आसपास के लोगों को सूचना दी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया इस मामले में पुलिस ने बताया कि दीपक ने 5 दिन पूर्व आत्महत्या की थी उसका शरीर काला पड़ गया था इस मामले में बताया जाता है कि परिजनों ने पिछले 6 माह पहले ही दीपक की एक विधवा और दो बच्चों की मां से शादी कराई थी शादी होने  के बाद पति पत्नी के बीच विवाद होने लगा ज्यादा विवाद बढ़ने के कारण पत्नी अपने मायके चली गई थी फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है

Subscribe to our Newsletter