तीन साल के मासूम की पानी के गड्ढे में डूबने से मौत
Sep 13, 2022
शहर के कोहेफिजा थाना इलाके मे तीन साल के मासूम की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मासूम परिवार के साथ रिश्तेदार के यहॉ आया था। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रुप से गढ़ी, रायसेन के रहने वाले राजीव चावरिया इंदौर की एक निजी कंपनी मे नौकरी करते है, ओर पत्नि दो बच्चों के साथ इंदौर में ही रहते हैं। उनकी मॉ का कुछ समय पहले देहांत हो गया था। अपनी मॉ के श्राद्व मे शामिल होने के लिये वो परिवार के साथ वो इदौर से गढ़ी रायसेन के पैतृक मकान आये थे। राजीव ने पुलिस को बताया कि रायसेन से सोमवार दोपहर के समय वो कार से भोपाल मे कोहेफिजा इलाके मे स्थित रामा कॉलोनी मे रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर गये। यहॉ पहुचंने पर सभी लोग से उतरे, राजीव की पत्नी की गोद मे छह महीने का बच्चा था। राजीव कार से सामान उतारने लगे, इस बीच ध्यान हटने पर उनका तीन साल का बेटा रेहांश अचानक वहॉ से चला गया। जब वो लोग रिश्तेदार के घर के भीतर गये, तब परिवार वालो को रेहांश दिखाई नहीं दिया। परिजन ओर रिश्तेदारो ने आसपास उसकी खोजबीन शुरु की। तलाश के दौरान रेहांश रिश्तेदार के घर के थोडी दूरी पर झाड़ियों के बीच बने पानी से भरे गड्ढे में नजर आया। परिवार वाले उसे तुरंत ही गड्ढे से निकालकर बेसूध हालत मे इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार राजीव जिस रिश्तेदार के घर आये थे, उसने बताया कि जिस गड्ढे मे डूबने से रेहांश की जान गई है, उसे कॉलोनी में रहने वाले बाथम परिवार ने मछली पालने के लिए बनाया है, इसमे करीब तीन चार फीट पानी भरा है। वहीं इस गड्ढे के आसपास झाड़ियां लगी है, जिससे पानी से भरा गड्डा ठीक से नजर नहीं आता। जॉच टीम का कहना है की हादसे मे आगे की जॉच जारी है, ओर जॉच मे लापरवाही सामने आने पर दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।