राज मेहता बोले- क्लाइमैक्स में थप्पड़ वाले सीन के लिए 15-20 रीटेक लेने पड़े

Jul 13, 2022

फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के निर्देशक राज मेहता इसके ओवरसीज रिजल्ट को लेकर काफी खुश हैं। 6 दिनों में इस फिल्म ने 50 करोड़ के पार का बिजनेस किया। उन्हें उम्मीद है कि जिन दर्शकों ने फिल्म नहीं देखी है, वह देखेंगे। फिल्म की कास्टिंग से लेकर मेकिंग और कुछेक सीन फिल्माने जैसी रोचक खबरों के बारे में राज मेहता ने खास बातचीत में बताया। ‘जुग जुग जियो’ कहानी का थॉट फिल्म ‘केसरी’ फेम अनुराग सिंह के पास था। उन्होंने मुझसे शेयर किया। मैंने पढ़ा, तब लगा कि इसमें बहुत अच्छी एंटरटेनिंग, फैमिली ड्रामा कॉमेडी बनाने का बहुत स्कोप है। यह बात मेरी फिल्म ‘गुड न्यूज’ की रिलीज से एक महीने पहले की है। इस सब्जेक्ट को करण जौहर को सुनाया, तब उन्हें बहुत बढ़िया लगा। इसे रिषभ शर्मा के साथ डेवलप करके पहले लॉकडाउन में करण जौहर को स्क्रिप्ट मेल किया, तब उन्होंने कुछ सजेशन के साथ बनाने के लिए ‘हां’ कह दिया।

Subscribe to our Newsletter