ग्राम निपानिया (नसरूल्लागंज) में 69 वाँ अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह मनाया
Nov 17, 2022
दिनांक 17.11.2022 को जिला सहकारी संघ मर्यादित सीहोर द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित निपानिया (नसरूल्लागंज) में माननीय अमरसिंह पंवार अध्यक्ष जिला लघु वनोपज संघ मर्यादित सीहोर के मुख्य आतिथ्य में, भेरूसिंह परमार पूर्व सरपंच की अध्यक्षता में तथा अषोक पटेल पूर्व संस्था अध्यक्ष, भीकाराम पूर्व सरपंच, कचरूलाल पूर्व सरपंच, हरीसिंह पंवार, श्रीप्रसाद परमार, उमेष मिश्रा, सहकारिता विस्तार अधिकारी विकासखण्ड नसरूल्लागंज के विषेष आतिथ्य में माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । तत्पष्चात् तेजसिंह ठाकुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प मालाओं से करते हुए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली द्वारा निर्धारित विषय ‘‘नवाचार को बढ़ावा देने एवं स्र्टाट अप को प्रमोट व तकनीकी संवर्धन में सहकारिता की भूमिका’’ पर प्रकाष डाला ।
मुख्य अतिथि माननीय अमरसिंह पंवार द्वारा सम्बोधित करते हुए कहाकि सहकारिता का अर्थ ही एक दूसरे का सहयोग करना है । रामायण काल में भगवान राम द्वारा वानर, भालुओं के सहयोग से रामसेतु का निर्माण किया गया जो सहकारिता का सबसे बड़ा उदाहरण है। पैक्स को मजबूत करना सरकार की नीति की आधार षिला बन गया है । पैक्स जमीनी स्तर की ऋण संस्थाऐं हैं जो किसानों को कृषि और अन्य कार्य के लिए ऋण उपलब्ध कराती है । हमारे प्रदेष के माननीय मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान एवं हमारे सांसद माननीय रमाकांत जी भार्गव की सोच अनुसार हर ग्राम स्तर सहकारी संस्था का गठन हो हर ग्राम में महिला सहकारी संस्था भी बने, ग्राम में कोई भी व्यक्ति गरीब नहीं रहें। सभी व्यक्ति सहकारिता के माध्यम से आत्म निर्भर बने । इसके तहत नवाचार के अन्तर्गत श्रम सहकारी संस्थाऐं, पयर्टन, ग्रामीण परिवहन, सर्विस सेक्टर, स्वास्थ्य संबंधित सहकारी संस्थाऐं, मत्स्योद्योगिक सहकारी संस्थाऐं गठित कर आत्म निर्भर बन सकते हैं ।