12 वीं पास रोमानियन नागरिक निकला बैंक ऑफ बडौदा स्कैम का मास्टर मांइड

Aug 16, 2023

भोपाल।
बैंक के एटीएम मशीन में स्कीमर डिवाइस फिट कर, करते थे, एटीएम कार्ड का डाटा चोरी
क्लोन कार्ड बनाकर दौ सौ ग्राहको के एकांउट से कई शहरो के एटीएम से निकाली थी लाखो की रकम
सायबर टीम ने सरगने सहित दो  को दिल्ली से किया गिरफ्तार

सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल की टीम ने राजधानी भोपाल सहित इदौर के बैंक ऑफ बडौदा के ग्राहको के एकाउंट से दिल्ली से एटीएम के जरिये पैसै निकालने वाले अन्तराष्ट्रीय गिरोह के सरगना रोमानियन नागरिक सहित दो आरोपियो को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मास्टरमांइड रोमानिया देश का नागरिक है, जो जालसाजी कर अभी तक बैंक आफ बडौदा के करीब 200 कस्टमरो की लाखों की रकम निकाल चुका है।

शातिर आरोपी बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम को टारगेट कर एटीएम मशीन में स्कीमर डिवाइस फिट कर देते और फिर एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर पैसे निकाल लेते थे। पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र, ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की बीडीए कॉलोनी कोहेफिजा में रहने वाले फरियादी सैय्यद फारूक अली पिता आदिल रशीद (38) ने 10 जुलाई 2023 को कोहेफिजा पुलिस को शिकायत करते हुए बताया था, कि उसके बैंक एकांउट से एटीएम के जरिये अज्ञात आरोपी द्वारा 75 हजार की रकम निकाली गई है।

पुलिस इसकी जॉच कर रही थी, इसी दौरान अगले एक-दो दिनो में ही बैंक ऑफ बड़ौदा कोहेफिजा ब्रांच के दर्जनो ग्राहको ने सायबर क्राईम ब्राँच थाने में इसी तरह की शिकायत की। वहीं ऐसी ही शिकायते इंदौर के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाताधारको ने भी वहॉ की पुलिस से की। पीड़ीतो ने पुलिस को बताया की उनके दिल्ली के एटीएम से रकम निकाले जाने के मैसेज आये है।

मामला दर्ज कर भोपाल पुलिस ने जॉच शुरु की। पड़ताल के दौरान सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम ने बैंकों से मिली जानकारी एवं तकनीकी छानबीन के आधार पर बैक ऑफ बडौदा के दर्जनो खाता धारको के एटीएम कार्ड का डाटा क्लोन कर उनके एकाउंट से क्लोन एटीएम कार्ड के जरिये पैसे निकालने वाले अन्तराष्ट्रीय गिरोह के दो आरोपियो आयोनेल मियु पिता लुशियन मियु (50) निवासी , रोमानिया हाल निवासी मोहन गार्डन दिल्ली जो की बाहंरवी पास है, लेकिन उसे एटीएम की स्कीमिंग करने में महारात हासिल है, वह बाद एटीएम से पैसे निकालता था।

दूसरा आरोपी फिरोज अहमद पिता अहमद खान (38) निवासी, मीरा रोड ठाडे (महाराष्ट्र) है, वह भी 12वीं पास है, जो एटीएम से पैसे निकालने के साथ ही रोमानियन नागरिक की मदद करता था, को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारयो के अनुसार पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ की दोनो आरोपियो ने ठगी को अंजाम देने से पहले भोपाल एंव इदौर में रुक कर एटीएम की रैकी की।

इसके बाद सुनसान और कम भीड़ वाले एटीएम को अपना टारगेट कर एटीएम में क्लोनिंग डिवाइस, स्कीमिंग डिवाईस व हिंडन माईक्रो कैमरे लगा कर यहॉ पैसै निकालने के लिये आने वाले ग्राहको के एटीएम कार्ड का डेटा चोरी कर लेते थे। डाटा चोरी के बाद शातिर एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार करते और उन क्लोन कार्डो की मदद से दिल्ली तथा उसके आस-पास के बैक ऑफ बडौदा के एटीएम से नगदी निकाल लेते थे।

आरोपियो अपनी पहचान छुपाने के लिये एटीएम से रकम निकालते समय फेस मास्क लगा लेते थे, और एटीएम तक आने-जाने के लिये भी किराये के ऑटो का उपयोग करते थे, जिससे न तो उनके आने जाने के रास्तो की सही जानकारी और उनकी पहचान पुलिस न कर सके। एटीएम से रकम निकालने के बाद शातिर जालसाज पुलिस की पकड़ से बचने के लिये शहर बदल देते थे।

पुलिस ने जालसाजो के पास से मोबाइल फोन,, लेपटॉप, 3 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 2 बैग, 1 डिजिटल एम.एस.आर (कार्ड तैयार करने वाली मशीन), 1 डिजिटल मल्टी मीटर, 1 एटीएम स्कीमर डिवाईस, 1 विडियो रिकोर्डिंग डिवाईस, 7 एटीएम कार्ड के साईज की लोहे की पत्ती, 1 एटीएम मशीन का माड्युल सहित मास्टरमांइड रोमानियन नागरिक आयोनेल मियु का पासपोर्ट जप्त किया है।




Subscribe to our Newsletter