इलैक्ट्रिक शॉक लगने से घायल हुई 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला
Aug 24, 2022
भोपाल :- जिला विदिशा के थाना नटेरन के अंतर्गत रावन गाँव मे इलैक्ट्रिक शॉक लगने से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला घायल हो गई थी । पुलिस सहायता के लिए उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 24-08-2022 को प्राप्त हुई। डायल-112/100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर बताया कि 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला तार पर कपड़े डालते समय इलैक्ट्रिक पोल से करेंट का झटका लग जाने से घायल हुई 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला फूल बाई पत्नी शिवलाल प्रजापति निवासी ग्राम रावन को,डायल-112/100 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन से परिजन के साथ ले जाकर नटेरन अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहाँ पीड़ित महिला का उपचार किया जा रहा है।