कादम्बरी और डॉ. कृष्णा की मैरिज रिसेप्शन में शामिल हुआ युग प्रदेश
Sep 20, 2025
युग प्रदेश वेल्लूर ने कादम्बरी और डॉ. कृष्णा के मैरिज रिसेप्शन में दिखाई शिरकत
वेल्लोर। वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट कादम्बरी एस. विश्वनाथन का विवाह डॉ. ए. श्रवण कृष्णा के साथ हुआ। विवाह के बाद आज सिल्वर जुबली टावर ग्राउंड में आयोजित रिसेप्शन में युग प्रदेश समूह के संपादक भरत अर्जुन मेघानी, यश मेघानी और एसबी तिवारी ने भी भाग लिया।।
कादम्बरी एस. विश्वनाथन वीआईटी समूह के संस्थापक और चांसलर जी. विश्वनाथन की पोती हैं। इस अवसर पर युग प्रदेश वेल्लूर के संपादक भरत अर्जुन मेघानी ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी और उनके सुखद भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कादम्बरी और डॉ. कृष्णा को उनके परिवार और मित्रों ने भी बधाई दी। दोनों के परिवारों ने इस अवसर पर एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया था जिसमें शहर के कई प्रमुख लोगों ने शिरकत की ।