नाबालिग लड़की से दुष्कर्म युवक ने बनाया वीडियो, तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मेहसाणा | मेहसाणा जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है| आरोपी युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाकर अपने दो दोस्तों के भेज दिया| आरोपी के दोस्तों ने वीडियो मिलने के बाद लड़की से अश्लील मांग की| लेकिन लड़की के काबू में ना आने पर वीडियो उसके भाई को भेज दिया|

जिसे देख भाई आगबबूला हो गया और पुलिस थाने पहुंचकर तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी| जानकारी के मुताबिक मेहसाणा जिले के कड़ी में रहनेवाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए बुडासण गांव निवासी हर्ष मकवाणा नामक युवक से संपर्क हुआ था| जिसके बाद दोनों अपने मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान किया और एक-दूसरे से बातचीत करने लगे| बातचीत धीरे धीरे प्यार में तब्दील हो गई|

जिसके बाद हर्ष के बुलाने पर लड़की उससे मिलने पहुंच गई| जहां हर्ष ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो भी बना लिया| बाद में हर्ष ने यह वीडियो अपने दोस्तों आर्यन चावडा और पियूष चावड़ा को भेज दिया| वीडियो हाथ आने के बाद आर्यन और पियूष ने लड़की से अश्लील मांग की| लेकिन लड़की के इंकार के बाद आर्यन और पियूष ने वीडियो उसके भाई को भेज दिया| बेटी का अश्लील वीडियो देख पूरा परिवार हिल गया और तुरंत थाने पहुंच गया तथा हर्ष मकवाणा, आर्यन चावड़ा और पियूष चावड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी|



Subscribe to our Newsletter