धारदार हथियार से युवक पर हमला, हालत गंभीर आरोपी फरार, तलाश में जुटी सरकंडा पुलिस

Sep 26, 2023

बिलासपुर । शहर में एक बार फिर से चाकू बाजी की घटना देखी जा रही है। सरकंडा थाना क्षेत्र के बहतराई निखिल आश्रम के पास रहने वाले दिलेश्वर साहू उम्र 28 वर्ष जिसके ऊपर आरोपी ने चार बार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज शाम 6 - 7 बजे के करीब निखिल आश्रम के पास के तालाब के पास दिलेश्वर अपने कुछ दोस्तो के साथ बैठा था तभी वहा पर आरोपी अजय ठाकुर उर्फ बख्तावर आया और किसी बात को लेकर उनके साथ बैठे दोस्तों को गाली गलौज करने लगा। जब घायल युवक ने उसे गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उसी के ऊपर चार बार चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके पीठ, हाथ,पेट में गंभीर चोटें आई है।

उक्त घटना की जानकारी मिलने पर परिवार वाले तत्काल मौके पर पहुंच कर सरकंडा थाना में पूरी घटना की जानकारी दी। वही घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक अभी बेहोश है। होश में आने के बाद ही इस पूरी घटना की पुख्ता जानकारी मिल पाएगी। वैसे बताया जा रहा है कि अजय ठाकुर उर्फ बख्तावर नामक व्यक्ति ने उस पर चाकू से वार किया है जो चाकू मारने के बाद से फरार हो गया है। फिरहाल सरकंडा पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।




Subscribe to our Newsletter