डब्ल्यूटीओ ने व्यापार वृद्धि अनुमान घटाकर 0.8 प्रतिशत किया

Oct 06, 2023

नई दिल्ली । विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने 2023 के लिए व्यापार वृद्धि का अनुमान घटाकर 0.8 फीसदी कर दिया है। वैश्विक स्तर पर विनिर्माण क्षेत्र में नरमी के बीच यह अनुमान घटाया गया है। डब्ल्यूटीओ के अनुसार ‎कि दुनिया में वस्तु व्यापार की मात्रा इस वर्ष 0.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।

यह अप्रैल में जताये गए 1.7 प्रतिशत वृद्धि के अनुमान का आधे से भी कम है। हालांकि डब्ल्यूटीओ ने 2024 के लिए 3.3 प्रतिशत वृद्धि के अनुमान को बरकरार रखा है। बयान में कहा गया है कि वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में विश्व व्यापार और उत्पादन में अचानक से नरमी आई। इसका कारण मुद्रास्फीति का लगातार ऊंचा बना रहना और महंगाई को काबू में लाने के लिये सख्त मौद्रिक नीति का प्रभाव है। इसके अलावा चीन में संपत्ति बाजार में दबाव से कोविड-19 बाद पुनरुद्धार मजबूत नहीं हो पाया।


Subscribe to our Newsletter