भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को स्थानीय कृषि उपज मंडी सेमरीहरचंद में सोहागपुर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन

Aug 12, 2023

पिपरिया 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को स्थानीय कृषि उपज मंडी सेमरीहरचंद में सोहागपुर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन 
आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का संकल्प लिया। सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोहागपुर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित माननीय श्री प्रहलाद पटैल जी मंत्री खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग भारत सरकार संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों का विकास करने का काम किया है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सभी वर्गों का विकास हो रहा है।
2003 के पहले का मध्यप्रदेश और 2014 के पहले का भारत कैसा था यह सब जानते हैं। हमारे द्वारा किए गए कार्य के बल पर हम सभी से कह सकते हैं कि हमने विकास किया है। विकास के बल पर संपूर्ण विधानसभा सीटों को जीतकर फिर से प्रदेश में भाजपा की स्थायी सरकार बनाएंगे
उन्होने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है और इसी उत्साह के साथ हम विधानसभा चुनाव लडेंगे। प्रदेश की सभी विधानसभा में भाजपा का परचम फहराने के साथ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा , महिला मोर्चा एवं समस्त मोर्चा के अध्यक्ष व कार्यकर्ता और समस्त मण्डल अध्यक्ष, समस्त जिला पंचायत सदस्य, समस्त नगर परिषद / जनपद अध्यक्ष, समस्त सरपंच, समस्त जनपद सदस्य, समस्त blo, समस्त शक्ति केंद्र अध्यक्ष व कार्यकर्ता, समस्त बूथ समिति व कार्यकर्ता उपस्थित हुये।

Subscribe to our Newsletter