मौत को मात देकर जीती जिंदगी की जंग, 9 घंटे बाद बोरवेल से बाहर आया 2 साल का बच्चा

Feb 07, 2024

जामनगर | ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’ उक्ति को सार्थक करने वाली घटना सामने आई है| यह घटना जामनगर जिले की है, जहां 200 फूट गहरे बोरवेल में गिरे 2 साल के बच्चे ने मौत को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली| 9 घंटों के मशक्कत के बाद मासूम बच्चे को बोरवेल से प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया|

जानकारी के मुताबिक जामनगर जिले की लालपुर तहसील के गोवाणा गांव में बीती शाम 6.30 बजे खेलते खेलते दो साल का बच्चा खेत में बने खुले बोरवेल में गिर गया था| महाराष्ट्र के श्रमिक परिवार का 2 वर्षीय बेटे राज के 200 फूट गहरे बोरवेल में गिरने से हाहाकार मच गया| खबर मिलते ही जामनगर प्रशासन राज का रेस्क्यू करने घटनास्थल पर पहुंच गया| प्रशासन की मेहनत रंग लाई और करीब 9 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आज तड़के 3.30 बजे राज को बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया|


Subscribe to our Newsletter