उड़ती फ्लाइट में महिला ने अचानक खोल दिया कुत्ते का पिंजरा, मचा हंगामा

पणजी । ‎दिल्ली से फ्लाइट में सवार हुई एक म‎हिला की लापरवाही सामने आई है। उसने अपने कुत्ते का ‎पिंजरा खोल ‎दिया ‎जिससे फ्लाइट में हंगामा मच गया। ‎मिली जानकारी के अनुसार गोवा पुलिस ने दिल्ली की एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज की क्योंकि कथित तौर पर महिला ने शोर मचा रहे कुत्ते को शांत करने के लिए उसका पिंजरा अचानक से खोल दिया।

इससे विमान में मौजूद यात्री खौफ में आ गए। पुलिस ने अलीशा अधाना नाम की महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 के तहत मामला दर्ज किया है। अलीशा अधाना नाम की महिला अपने कुत्ते के साथ दिल्ली से फ्लाइट में सवार हुई थी। एयरलाइन के प्रोटोकॉल के अनुसार, पा,लतू जानवर को केबिन में रखा जाना था लेकिन पिंजरा नहीं खोलना था। हालांकि, उड़ान भरने के तुरंत बाद, कुत्ते ने शोर मचाना शुरू कर दिया क्योंकि वह शोरगल के चलते असहज हो रहा था। कुत्ते को शांत करने के लिए महिला ने उसे कुछ देर के लिए बाहर निकाला और अपनी गोद में रखा। हालांकि, सह-यात्री ने फ्लाइट के अंदर एक जानवर की मौजूदगी पर आपत्ति जताई, जिसके बाद फ्लाइट मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई। 



Subscribe to our Newsletter